रांची, जनवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी, विश्वविद्यालय (जेयूटी) में शुक्रवार को टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, गुजरात कंपनी की ओर से डिप्लोमाधारी 1200 विद्यार्थियों के बीच कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर राउंड का साक्षात्कार लिया गया। कंपनी अभ्यर्थियों का शार्टलिस्ट करने के बाद उन्हें जानकारी उपलब्ध कराएगी और विवि को भी सूची उपलब्ध कराएगी। चयनित अभ्याथियों को 2,28,000 रुपये तक वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। प्लेसमेंट के लिए आए सभी अभ्यर्थी विवि से संबंद्धता डिप्लोमा संस्थानों के विद्यार्थी थी। कुलपति प्रो डीके सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। रजिस्ट्रार निशांत कुमार, डॉ प्रवीर कुमार, डॉ राम सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.