जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- टेल्को थाना क्षेत्र के जेमको चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान, झारखंड प्रदेश इंटक के संयुक्त सचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कांग्रेस नेता सुरेश राय, टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, नीरज दुबे, कांग्रेस नेता संतोष सिंह, पिंटू शर्मा, सरदार बंटी सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें स्मरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.