नोएडा, दिसम्बर 1 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के सात हजार से अधिक खरीदारों को फ्लैट मिलने की आस जगी है। अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार की अध्यक्षता में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित समिति की पांच दिसंबर को लखनऊ में बैठक होगी, जिसमें परियोजनाओं के विकास पर चर्चा होगी। बैठक में करी एंड ब्राउन की स्टडी रिपोर्ट को भी प्रस्तुत किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को लखनऊ में समिति की पहली बैठक होगी। प्राधिकरण ने जेपी एसोसिएट्स की रुकी परियोजनाओं को पूरी करने के लिए करी एंड ब्राउन कंपनी से स्टडी कराई है। यह स्टडी काफी समय पहले हो चुकी है, जिसे बैठक में रखकर परियोजनाओं को पूरी करने पर मंथन किया जाएगा। ऐसे में परियोजनाओं में फंसे फ्लैट खरीदारों में फ्लैट मिलने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.