बुलंदशहर, जनवरी 15 -- गुलावठी में नकाबपोश हथियारबंद दो बदमाश दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में लूट के इरादे से घुस गए। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाश तमंचा छोड़ कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार सैदपुर रोड पर सिंघल ज्वेलर्स के नाम से कुनाल सिंघल पुत्र अरविंद सिंघल की दुकान है। कुनाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को नकाबपोश हथियारबंद दो बदमाश उसकी दुकान में घुसे, व्यापारी कुनाल पर तमंचा तान दिया। व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों के साथ हाथापाई की। विरोध और शोर मचाने के चलते बदमाश मौके से फरार हो गए। व्यापारी ने अपनी हिम्मत के चलते सोने चांदी के आभूषणों को तो बचा लिया, लेकिन बदमाश उसका महंगा मोबाइल लूटकर ले गए। हाथापाई के दौरान बदमाश का तमंचा भी दुकान में गिर गया। घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.