आरा, मई 18 -- आरा। शहर के जेपी स्मारक के पास रविवार को जेपी सेनानी अधिवक्ता कन्हैया (मड्डी) के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। कन्हैया 1974 के छात्र आन्दोलन के प्रखर सेनानी थे। 1975 के आपातकाल के दौरान पूरे समय तक मीसाबंदी के रूप में वे आरा जेल में नजरबंद रहे थे। बीते करीब 10 माह से वे कैंसर से पीड़ित थे और इलाजरत थे। बीते 14 मई को उनका निधन हो गया था। अध्यक्षता पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर ने की और संचालन संस्थान के महासचिव सुशील कुमार ने किया। शोकसभा में जेपी सेनानी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। संबोधित करने वालों में डॉ नीरज सिंह, सुशील तिवारी व नाथूराम समेत कई वक्ता थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गुलाबचंद प्रसाद, बैजनाथ यादव, बैजनाथ पासवान, अशोक मानव, राजेन्द्र मनियारा, अरूण श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, प्रह्लाद सिंह, ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.