गोरखपुर, सितम्बर 23 -- सहजनवा मिनी स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय तहसील स्तरीय अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जेपी सर्वोदय इंटर कॉलेज और भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते। प्रतियोगिता का संयोजन भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के तत्वावधान में हुआ, जिसमें पूरे तहसील से केवल आठ विद्यालयों ने भाग लिया। अंडर-14 बालक वर्ग और अंडर-19 बालक वर्ग में भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में मुरारी इंटर कॉलेज विजेता रहा। बालिका वर्ग में अंडर-14 और अंडर-17 में जेपी सर्वोदय इंटर कॉलेज अनंतपुर ने बाजी मारी, वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा विजेता रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मस्करा इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक धीरज मस्करा ने खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.