छपरा, फरवरी 10 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस-2024-26) की परीक्षा मंगलवार से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। दो पाली में आयोजित हो रही इस परीक्षा के पहले दिन किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि सभी केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था की गई है, जिसका असर पहले ही दिन दिखा और एक भी निष्कासन नहीं हुआ। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। सभी संकायों के लिए बनाए गए चार समूह-ए, बी, सी और डी-के अंतर्गत संबंधित विषयों की सीसी-1 से सीसी-4 तक की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों के अनुसार ली जा रही हैं, जबकि एईसीसी-1 की परीक्षा 19 व 20 फरवरी को होगी। केंद्र में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध परीक्षा केंद्रों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.