देवघर, अक्टूबर 12 -- देवघर। लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव द्वारा जेपी के तस्वीर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर वेक्सो के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया और ऐसे अभियान चलाए जिससे सरकार को मिलने वाला राजस्व रोका सके। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 9 महीने कैद की जा सजा सुनाई गई। उन्होने गांधी और को सुभाष चंद्र बोस के बीच मतभेदों को सुलझाने का प्रयास भी किया। सन 1942 में भारत छोडो आंदोलन के दौरान वे हजारीबाग जेल से फरार हो गए थे। आजादी के बाद कई सरकारों ने घोटाले और षड़यंत्र किए, जिनसे देश और समाज का बहुत नुकसान हुआ। दे...