अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मोटे अनाज तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके चलते भाजपा संगठन लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहा। इसी कड़ी में सोमवार को सैदापुर मंडल के अमौली में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर के संयोजन एवं जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा के संचालन में ग्राम परिक्रमा व चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने कहा कि सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज देश का किसान समृद्ध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त भारत बन रहा है। इसी के निमित्त प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि विष मुक्त, रसायन मुक्त अनाज लोगों...