सीवान, फरवरी 2 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय आम बजट 2026-27 के प्रस्तुत होने के बाद शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर के जेपी चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और बजट को युवाओं, रोजगार और आर्थिक विकास को गति देने वाला बताया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि बजट में पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर बनाए जाने की घोषणा की गई है, जो खासतौर पर आंतरिक जलमार्गों के लिए होंगे। इससे नदी मार्ग से होने वाले परिवहन को मजबूती मिलेगी और दोनों शहरों को वाटरवेज हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे...