भागलपुर, फरवरी 16 -- प्रखंड के जेपी कॉलेज, नारायणपुर में अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन (पुरूष और महिला) टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. बिजेन्द्र कुमार, अध्यक्ष, छात्र कल्याण, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय कुमार जायसवाल, सचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद थे। प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार के द्वारा अंगवस्त्र बुके और माल्यार्पण कर अतिथियों को सम्मानित किया गया। पहला मैच पुरुष वर्ग में बीएन कॉलेज और जेपी कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें जेपी कॉलेज 2-0 से विजयी हुआ। महिला वर्ग में पहला मैच जेपी कॉलेज और बीएन कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमे जेपी कॉलेज 2-0 से विजयी हुआ। अगला मैच जीबी कॉलेज और एसएम कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें जीबी कॉलेज 2-0 से विजयी हुआ। कार्यक्रम में क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.