छपरा, जनवरी 10 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2024-26 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार मिश्रा ने इस संबंध में छपरा, सीवान व गोपालगंज जिले के सभी अंगीभूत और संबद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के प्राचार्यों व विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।जारी पत्र के अनुसार 16 जनवरी से 27 जनवरी तक छात्र-छात्राएं अपने-अपने विभाग अथवा महाविद्यालय में परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म जमा करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को सभी विभागाध्यक्ष व प्राचार्य विद्यार्थियों के सत्यापित परीक्षा फॉर्म और शुल्क को सामूहिक रूप से विश्वविद्यालय के परीक्षा वि...