छपरा, फरवरी 20 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-1 (सीबीसीएस 2025-2029) परीक्षा 2025 के लिए छात्रों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्र 28 फरवरी तक अपना परीक्षा फॉर्म व आवश्यक दस्तावेज महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे। पहले यह तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित थी।इसी तरह महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में छात्रों की संपूर्ण सूची, शुल्क विवरण और अन्य आवश्यक कागजात जमा करने के लिए 6 मार्च तक का समय दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि ऑनलाइन भरे गए फॉर्म को सत्यापित करते समय नाम, जन्मतिथि, विषय, परीक्षा कोड व अंक संख्या जैसी सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.