सीवान, जून 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के राजा सिंह कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर पीजी सीबीसीएस सत्र 2022-2024 सेकेंड ईयर 2023 परीक्षा चल रही है। इस केन्द्र पर सीवान व गोपालगंज के छात्र-छात्राएं पीजी सेकेंड ईयर की परीक्षा 23 जून से एक पाली में दे रहे हैं। एक पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से पूर्वाहृ एक बजे तक चल रही है। इसी क्रम में जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार मिश्रा शुक्रवार को राजा सिंह कॉलेज केन्द्र पर पहुंचे। उन्होंने परीक्षा का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। राजा सिंह कॉलेज के केन्द्राधीक्षक प्रो. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पेपर सी-9 में ग्रुप ए में कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, मैथ, हिस्ट्री, उर्दू, इंग्लिश, हिन्दी, ज्योग्राफी, फिजिक्स, जूलॉजी, बॉटनी, केमेस्ट्री, फिलॉस्पी, साईकोलॉजी, होम साइं...