रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में जिले में चल रही अंडर-14 जिला क्रिकेट की प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर जेपीएस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर और मौर्य क्रिकेट अकादमी गदरपुर के मध्य खेला गया। जेपीएस एकेडमी रुद्रपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 197 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जिसमें आदर्श कुमार ने 42 और यश ने 48 रनों का योगदान दिया। मौर्य एकेडमी की ओर से अरिंदम प्रसाद ने 2 और जयंत साना ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट एकेदमी की पूरी टीम 37 ओवरों में 110 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अभीउदय भट्ट ने 32 और अब्दुल ने 44 रनों की पारी खेली। जेपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से श्रीश कंडारी ने 5 विकेट लिए। जेपीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.