रांची, जून 19 -- रांची, संवाददाता। जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में चार्जशीटेड चार आरोपियों की ओर से अदालत में दाखिल उपस्थिति से छूट वाली याचिका पर सीबीआई कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 20 जून निर्धारित की है। मामले में रवींद्र गगरई, डॉ. ज्योति कुमार सिन्हा, विजेंद्र कुमार एवं राजेश कुमार सिंह ने अदालत में उपस्थिति से छूट का अनुरोध करते हुए 6 मार्च को याचिका दाखिल की है। बता दें कि उक्त घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने 47 अफसरों समेत 74 आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। समन जारी होने के बाद आरोपियों को निर्धारित तारीख को कोर्ट में उपस्थिति दर्ज करानी है। कई आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.