रांची, फरवरी 20 -- रांची, संवाददाता। जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के चार्जशीटेड अरविंद कुमार लाल समेत 5 आरोपियों को अदालत ने राहत देने से इनकार किया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने गुरुवार को अरविंद कुमार लाल, लखीराम बास्की, संजय पांडे, अंजना दास एवं साधना जयपुरिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे आरोपियों को जबरदस्त झटका लगा है। आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने 17 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ताओं को एक भ्रष्ट चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त किया गया है। कथित तौर पर कई योग्य उम्मीदवारों को वंचित करके उनके चयन के लिए पक्षपात किया गया है। उनकी निर्दोषता का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। इसके अलावा भादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.