रांची, फरवरी 17 -- रांची। जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के चार्जशीटेड 6 आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 20 और 21 फरवरी को सुनाएगी। मामले में आरोपी अफसरों अरविंद कुमार लाल, लखीराम बास्की, संजय पांडे, अंजना दास एवं साधना जयपुरिया की ओर से दाखिल याचिका पर 20 फरवरी को एवं लखीराम बास्की की याचिका पर 21 फरवरी को आदेश सुनाएगी। छह में पांच आरोपियों ने एक फरवरी और साधना जयपुरिया ने 13 फरवरी को अग्रिम जमानत का गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 16 जनवरी को 47 भ्रष्ट अफसरों समेत 74 लोगों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.