पलामू, अगस्त 1 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के मौर्या फार्म हाउस में बुधवार को कार्यक्रम कर पांकी विधानसभा क्षेत्र से जेपीएससी परीक्षा में सफल युवाओं को विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सम्मानित करते हुए कार्य-क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है। क्षेत्र के बेटा-बेटियों ने राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर क्षेत्र, समाज और राज्य का नाम रोशन करने लगे हैं। यह सफलता सिर्फ अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि पूरे पांकी की है। विधायक ने कहा कि वे चाहते हैं कि आने वाले वर्षों में हर पंचायत से, हर गांव से कम से कम एक-एक अफसर निकले। इसके लिए शैक्षणिक माहौल को सशक्त बनाने की दिशा में वे लगातार प्रयासरत हैं। सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.