गया, फरवरी 11 -- शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. राजाराम ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के ओपीडी में सुबह दस बजे सिविल सर्जन पहुंच गये। इस दौरान सभी रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष और लैब से लेकर दवा वितरण काउंटर तक का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में तीन डॉक्टर अपने कार्य से गायब मिले। इस पर उन्होंने तीनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण की मांग की है। इसके बाद एक दिन के वेतन काटने का भी निर्देश दिया। इसके बाद वह लैब में गये और जांच के बारे में बात की। आये हुये लोगों से पूछा कि जांच हो रही है किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। साफ-सफाई का दिया निर्देश इसके बाद वह सिटी स्कैन सेंटर पहुंचे। जहां आये हुये लोगों से बात की। टीबी जांच होने वाले लैब में गये तो बेसिन को गंदा देख साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। इनडोर में भर्त...