कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- मंझनपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर गांव की मसुरिया पत्नी काशी ने बताया कि 27 नवंबर को पड़ोसी राकेश कुमार के यहां वैवाहिक समारोह था। वह जेनरेटर उसके दरवाजे पर रखवा रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए अपने बेटों अजय व जानू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के बेटे देशराज को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल मां-बेटे का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.