नैनीताल, सितम्बर 20 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के महिला सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया हुई। जिसमें जेडी कत्युरा ने 16 वोट से जीत हासिल की। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद के लिए जेडी कत्युरा और दीपक रेखाड़ी ने दावेदारी की। 75 ग्राम प्रधानों में से केवल 68 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। जेडी कत्युरा को 42 और दीपक रेखाड़ी को 26 वोट मिले। ग्राम प्रधानों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्युरा का स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया। यहां ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ज्येष्ठ प्रमुख भावना जोशी, लीला राम, मनोज पलड़िया, त्रिभुवन पाठक, खीम सिंह बिष्ट, त्रिभुवन मेहरा, सुरेश जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...