झांसी, जनवरी 3 -- झांसी संवाददाता। झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर आयोजित की जा रही ऊषा सिंह अंडर 19 कप में जेडीसीए रेड ने जेडीसीए ब्लू को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में जेडीसीए ब्लू टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सभी विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मी नारायण ने शानदार 56 रन, वेदान्त कौशिक ने 19 रन, प्रांजल शुक्ला ने 12 रन और मयंक सोलंकी ने 10 रनों का योगदान दिया। जेडीसीए रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेदान्त विश्वकर्मा और अंकित प्रजापति ने तीन तीन विकेट और अनुज कुमार ने दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए रेड टीम ने 28 ओवरों में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। बल्लेबाज भास्कर सिंह ने 43 रन, अनुज कुमार ने 40 रन, अमितेश शुक्ला ने 36 रन एवं दिव्यांशु स्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.