पटना, अप्रैल 5 -- वक्फ बिल के संसद से पारित होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में मचे घमासान पर पार्टी ने संशय दूर किया है। जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कहा कि वक्फ बिल पर नीतीश के पांच सुझाव माने गए, तब जाकर पार्टी ने इस पर अपना समर्थन दिया। जेडीयू के मुस्लिम नेताओं ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी में बगावत को लेकर चल रहीं सभी अटकलों को दूर कर दिया। इस पीसी में एमएलसी गुलाम गौस और पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम जैसे नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने पिछले दिनों वक्फ बिल का खुलकर विरोध किया था। हालांकि, उन्होंने पीसी में कुछ नहीं बोला। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी और प्रवक्ता अंजुम आरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.