भोजपुर, दिसम्बर 6 -- भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला में शनिवार की दोपहर में बाइक सवार अपराधियों ने जदयू के बिहिया प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा पर अंधाधुंध फायरिंग की और भाग गये। एक गोली पैंट को छेदती निकल गई, जिससे पैर जल गया है। पुलिस ने इलाज कराया। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार कुशवाहा शिवगंज मेन रोड पर अपने दो अन्य साथियों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे कि इस बीच एक बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर आ धमके। दो अपराधी बाइक को चालू हालत में रख कर एक ने अंधाधुन तीन राउंड फायरिंग कर दी। लोगों ने पीछा किया तो तीनों एक ही बाइक पर बैठ कर जगदीशपुर की ओर फरार हो गये। यह भी पढ़ें- गलतफहमी में हुआ टीचर शिवानी का मर्डर; शिक्षक ने नहीं, दूसरी महिला ने मरवाया यह भी पढ़ें- बेटी-दामाद के स...