आगरा, सितम्बर 28 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ व अन्य लोगों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर में महिला ने बताया है कि घटना 20 सितम्बर की शाम करीब 4 बजे की है, वह घर पर अकेली थी। तभी उसका जेठ कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सायं करीब छह बजे महिला अपनी मां को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी जेठ व अन्य लोगों ने उसकी मां व उसके साथ मारपीट की। उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...