कौशाम्बी, जुलाई 11 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अजुहा में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की। पति ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे गर्भपात हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फतेहपुर जिले की महिला ने बताया कि वह वर्तमान समय मंझनपुर इलाके में रहती है। पीड़िता की मानें तो उसकी शादी अजुहा में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच एक रोज जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की। इसकी जानकारी देने पर पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.