दाहा (बागपत), फरवरी 14 -- यूपी में सास और बहनोई के प्रेम-प्रसंग में बाद अब चाची और भतीजे के प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। महिला अपने जेठ के बेटे पर फिदा हो गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो साथ रहने की ठानी। इसकी खबर जब महिला के पति को लगी तो भतीजे और अपनी बीवी को लेकर वह थाने पहुंचा। पुलिस के सामने यहां दोनों ने साथ रहने ही बात कही। इस पर पति ने अपनी पत्नी को भतीजे के हवाले कर दिया। पति के इस फैसले के बाद चाची ने भतीजे को वरमाला पहनाकर अपना बना लिया और गांव से बाहर रहने की बात कही। महिला के दोनों बच्चे पिता के ही पास रह गए हैं। पति का कहना है कि अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए उसने यह फैसला लिया है। दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बा निवासी महिला पूजा का अपने ही सगे जेठ के बेटे संजीव के साथ करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.