बांका, मई 15 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। जेठ के महीने की शुरुआत हुई है और सूरज आग उगल रहा है। कटोरिया प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे के बाद ही सूरज की तपिश और लू का असर महसूस होने लगता है, जिससे दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग जरूरी कामों को सुबह-सुबह निपटाने की कोशिश करते हैं या शाम के बाद ही बाहर निकलते हैं। जेठ की इस झुलसाती गर्मी में लोग घरों में पंखों और कूलरों के सहारे दुबके रहने को मजबूर हैं। खासकर वृद्ध, बच्चे और बीमार लोगों के लिए यह मौसम किसी चुनौती से कम नहीं है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर में जब वे स्कूल से लौटते हैं तो उनके चेहरे गर्मी से तप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.