फिरोजाबाद, मार्च 20 -- महिला के पति की मौत के बाद उसके घर के सदस्य ही उसको परेशान कर रहे हैं। जेठ पर जहां महिला ने बुरी नजर रखने का आरोप लगाया है तो वहीं जेठ के लड़के ने गला दबाकर मारपीट की। दोनों पिता पुत्र पर नशे में गाली गलौज करने, जेठ द्वारा कपड़े फाड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रामगढ़ में आंबेडकर नगर सैलई निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसका जेठ उसके ऊपर गलत नजर रखता है। महिला द्वारा पहले भी कई बार अपने जेठ को टोका जा चुका है। महिला का आरोप है कि जेठ और उसका लड़का नशे की हालत में आए और गलत नीयत रखते हुए गाली गलौज की। जान से मारने की धमकियां देने लगे। जेठ के लड़के ने महिला के गले को दबाना शुरू कर दिया। जेठ ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसके कपड़ों को फाड़ डाला और महिला ने भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.