वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) में रविवार को वाराणसी में जेठानी की जगह परीक्षा देते देवरानी पकड़ी गई। वहीं जौनपुर और मऊ में अलग-अलग केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो सॉल्वर पकड़े गए। वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के चकरमा स्थित सुभाषचंद्र महाविद्यालय में आजमगढ़ की मंजू देवी की परीक्षा थी। उसके स्थान पर उसकी देवरानी अर्चना यादव की परीक्षा दे रही। जांच में उसके फ्रिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ। कक्ष निरीक्षक ने अर्चना को पुलिस को सौंप दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने जेठ हवलदार यादव की पत्नी जेठानी मंजू देवी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। महिला प्रथम पाली में कक्ष संख्या 5 में परीक्षा दे रही थी। उधर, जौनपुर में प्रकाश ग्लोबल स्कूल में दूसरी पाली में नीलम यादव के स्थान पर परीक्षा दे रह...