कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। जेट कोल्ड स्ट्रीम ने 260 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ ली जो अब तक की सर्वाधिक है। ऊंचाई 12.6 किमी बने रहने के बावजूद इसने पूरे उत्तर भारत को कंपा दिया। शुक्रवार को भी तेज रफ्तार बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिली। धूप ने दिन में मामूली राहत दी लेकिन रात ने ठिठुरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी से अभी राहत की संभावना नहीं है। रात और सुबह घना कोहरा रहा लेकिन धूप जल्दी खिलने से इसका असर खत्म हो गया। हवा भी तेज होने की वजह दृश्यता बढ़ गई। धूप से जितनी राहत की उम्मीद थी उतनी नहीं मिली। तेज बर्फीली हवाओं के असर ने शहरवासियों को ऑफिसों और घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। रात में कोहरे के कारण चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में न्यूनतम तापमान दूसरे दिन शुक्रवार को भी 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किय...