बिजनौर, मई 7 -- आसमान में जेट प्लेन की आवाज सुनकर बिजनौर के लोगों की नींद उड़ गई है। रात करीब 10 बजे से 11 बजे तक जेट प्लेन बिजनौर से होकर गुजरे। जेट प्लेन ने कई चक्कर लगाए। इन्हें देखकर लोगों का कहना था कि युद्ध की सम्भावना है। मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। पहलगाम की घटना के बाद से लोगों को लगने लगा है कि अब पाकिस्तान और भारत के बीच कभी भी कुछ भी हो सकता है। वहीं सोमवार की रात बिजनौर से जेट प्लेन निकले। 10 बजे से 11 बजे के बीच तक जेट प्लेन ने बिजनौर के ऊपर से चक्कर लगाए। जेट प्लेन की आवाज से लोगों की नींद उड़ गई है। कृष्ण कुमार अग्रवाल, अमित और खान जफर सुल्तान ने बताया कि रात में जेट प्लेन ने बिजनौर में चक्कर लगाए हैं। जेट प्लेन का उड़ना अच्छे संकेत नहीं है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मॉक ड्रिल शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...