पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- फोटो-29purn47-सोमवार को एनडी रुंगटा हाई स्कूल मैदान मैच खेलते खिलाड़ी। जलालगढ़, एक संवाददाता। जेटीसी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को जलालगढ़ के एन.डी. रुंगटा हाई स्कूल के मैदान में दो मैच खेले गए। दोनों मुकाबले 16-16 ओवर के रहे और दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। पहला मैच सुबह 10 बजे से एक बजे तक जलालगढ़ जूनियर और सोनू 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जलालगढ़ जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से टुनटुन ने शानदार 98 रन नाबाद की पारी खेली, जबकि कौशल ने 57 रन बनाए। जवाब में सोनू 11 की पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई। नेवल टिक्टों ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए टुनटुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका प्रदीप पासवान और गोपाली पांडे ने निभाई। दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.