कोडरमा, जनवरी 4 -- सतगावां। प्रखंड स्थित पेट्रो जलप्रपात में रविवार को जगन्नाथ जैन महाविद्यालय परिवार ने पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जलप्रपात की अलौकिक सुंदरता का अवलोकन करते हुए वन भोज का भी आयोजन किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पेट्रो जलप्रपात प्राकृतिक वातावरण में बसा एक अद्भुत और दर्शनीय स्थल है, जो अपने आप में अनकल्पनीय सौंदर्य समेटे हुए है। उन्होंने इस स्थल के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता भी जताई। मौके पर रितेश माधव, राजेंद्र राम, संजय चौधरी, आर एन सिंह, राजेश कुमार, संजय यादव, अमरेश कुमार, अतुल कुमार, शुभम कुमार, रंजीत कुमार, कैलाश राणा, शारदा सिंह, विमलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.