हल्द्वानी, मार्च 12 -- भीमताल। भीमताल के विकास भवन सभागार में सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बुधवार को जल जीवन मिशन योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने नैनीताल और हल्द्वानी में जल जीवन मिशन के विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। दस दिन में विकास कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने हल्द्वानी जलसंस्थान के सहायक अभियंता और अवर अभियंता के बैठक में नहीं आने पर दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि नैनीताल डिवीजन में ग्राम पंचायत के माध्यम से होने वाले प्रमाणिकरण पूरे नहीं किए गए हैं। इससे लोगों को पेयजल कनेक्शन मिलने और पानी आने की जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों से ग्राम स्तर पर प्रामाणिकरण कराने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि प्रगति नहीं आने पर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.