जमशेदपुर, जनवरी 12 -- सोमवार को जेकेएस महाविद्यालय के राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ विवेकानंद की जयंती का आयोजन एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह वित्त पदाधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय, अध्यक्ष डॉ संतन प्रसाद,सचिव डॉ पी.के. पाणी को स्मृति चिन्ह, शाल व पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं में विवेकानंद की तरह ही चरित्र निर्माण हो तथा अपने इच्छित क्षेत्र में अभ्यास के द्वारा पूर्ण सफलता के मार्ग को प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के उपलब्धियां की यात्रा को सकारात्मक बताते हुए उत्साह वर्धन किया। महाविद्यालय के सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.