जमशेदपुर, जनवरी 7 -- बुधवार को जेके एस महाविद्यालय मानगो में एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। युवा महोत्सव के उपलछ्य में इस सप्ताह 8 प्रतियोगिताओं का आगाज़ किया गया। प्रथम दिन में लेखन प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में डॉ लक्ष्मी मुर्मू, प्रो रुपेश रजक,प्रो सिमरन कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेखन प्रतियोगिता का विषय पुस्तक से परे शिक्षा: स्वामी विवेकानंद की सच्ची शिक्षा की अवधारणा रखी गई। इसके निर्णय कर्ता डॉ डॉक्टर श्वेता श्रीवास्तव, प्रोफेसर रुपेश रजक एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय स्वामी विवेकानंद का जीवन चक्र एवं सतत विकास लक्ष्य था, जिसे डॉ लक्ष्मी मुर्मू,प्रो रुपेश रजक, प्रो सिमरन कुमारी द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मोहित कु...