जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। जेकेएस कॉलेज मानगो में गुरुवार को महावीर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने भगवान महावीर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 42 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त कर लिया था। उन्होंने अपने अनुयायियों के लिए त्याग, संयम के साथ प्रेम, करुणा और सदाचार पर जोर दिया था। इस अवसर पर एनएसएस के समन्वयकर्ता डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान महावीर ने लोगों को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का ज्ञान दिया। जेकेएस कॉलेज जैन कल्याण समिति के तरफ से संचालित है इसलिए इस दिन के महत्व को लोगों को समझने के लिए समिति के सदस्यों की ओर से प्रयास किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मनीष सिंह, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, प्रो. लक्ष्मी मुर्मू, प्र...