फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- यूपी कैबिनेट द्वारा जेएस विवि की मान्यता खत्म करने का आदेश मंगलवार को जारी किया तो बुधवार को विवि में काफी संख्या में छात्र जानकारी करने पहुंच गए। किसी को लगा कि अब जेएस विवि को पता नहीं सरकार कब बंद कर दे ऐसे में वे अपनी मार्कशीट और कुछ छात्रों द्वारा अपनी डिग्री की मांग भी की गई। विवि प्रशासन ने बयान जारी करके कहा है कि जब तक परीक्षाएं चल रही हैं छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे परीक्षाओं के खत्म होने के बाद अपनी मार्कशीटों को प्राप्त करना शुरू कर लें। जेएस विवि में बुधवार को माहौल बदला हुआ नजर आया। हर ओर छात्र छात्राओं की भीड़ दिखी। कोई रजिस्ट्रार के पास पहुंचकर अपनी मार्कशीट की जानकारी कर रहा था तो किसी के द्वारा अपने कोर्सों को लेकर जानकारी ली जा रही थी कि अब मान्यता खत्म होने के बाद वे कैसे कोर्स कर ...