पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जनता शिवरात्रि कॉलेज में गुरुवार को समारोह आयोजित कर एनपीयू के पूर्व वित्त पदाधिकारी सह जेएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एके वैद्य को सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया। डॉ एके वैद्य 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान व संचालन प्रधान सहायक राजीव मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर एके वैद्य के 40 वर्षों तक के किए गए कॉलेज और विश्वविद्यालय में किए गए सेवा कार्य के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिवार ने उन्हें पुष्प, शॉल और अन्य शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया। इस क्रम में प्राचार्य ने कहा की पूर्व प्राचार्य का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार प्राप्त हुआ है और इनकी ईमानदार छवि सभी के लिए अनुकरणीय रहा है। डॉ एके वैद्...