फिरोजाबाद, मार्च 23 -- फिरोजाबाद। जेएस विश्वविद्यालय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजस्थान और गोरखपुर में फर्जी डिग्री के मामलों में मुकदमे दर्ज होने के साथ ही जयपुर एसओजी द्वारा कुलाधिपति, रजिस्ट्रार और जयपुर के दलाल को जेल भेजा जा चुका है। यूपी सरकार के निर्देश के बाद फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने विवि पर जांच बिठाकर लगातार टीमों से रिकार्ड खंगलवाए जा रहे हैं। अब जेएस विवि की पीएचडी को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन को शक है कि कही डिग्री की तरह पीएचडी में भी कोई झोल तो नहीं है। जेएस की फर्जी डिग्री का मामला प्रकाश में आने के बाद अब विवि से जारी पीएचडी को लेकर रिकार्ड मांगे जा रहे हैं। इसके रिकार्ड को जांच टीम खंगालेगी। जिला प्रशासन के पास शिकायत आई है कि पीएचडी को देने में कोई गड़बड़ी हो सकती है। इन पीएचडी को लेकर प्रदेश में नौकरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.