कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा। जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने रांची स्थित आवास पर औपचारिक मुलाकात की। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सह खेल प्रेमी ईश्वर आनंद भी उपस्थित रहे। श्री सहाय ने नव निर्वाचित सचिव पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडेय,संयुक्त सचिव शाहदाब नदीम, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष एवं मैनेजिंग कमेटी के सम्मानित सदस्य संजय जैन, रमेश कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, मिहिर परितोष टोप्पो, मोहम्मद परवेज खान को भी बधाई संदेश प्रेषित किया। शाहदेव ने आश्वस्त किया कोडरमा सहित पूरे राज्य में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.