बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 प्लेट ग्रुप बी एन सिंह ट्रॉफी में सुपर लीग का अंतिम लीग मैच खेला गया। सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में गढ़वा की टीम ने अर्पित कुमार गिरि के शानदार नाबाद शतक एवं पवन कुमार के अर्धशतक की मदद से दुमका की टीम को 96 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 301 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। टीम की ओर से अर्पित कुमार गिरि ने 138 गेंदो का सामना कर 18 चौंको एवं एक छक्के की मदद से नाबाद 150, पवन कुमार ने 58 एवं आयुष कुमार ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में दुमका की ओर से दीपक राज ने 43 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि चैतन्य बीर, रविंद्र कुमार साह एवं देवराज गुप्ता को एक-एक सफलता मिली। ...