रामगढ़, मार्च 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रांची से बोकारो जाने के क्रम में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कुलपति का सुभाष चौक में जोरदार स्वागत हुआ। इसका नेतृत्व राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार अगरिया और सृष्टि एजुकेशन कोऑर्डिनेटर पवन कुमार ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टीएन साहू को फूलमाला और बुके देकर स्वागत किया गया। डॉ अगरिया ने बताया कि कुलपति बोकारो और अन्य जिला में स्थापित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने जा रहे हैं। साथ ही बताया कि रामगढ़ जिला में छेदी उरांव एजुकेशनल ट्रस्ट नया नगर बरकाकाना में परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर जिला के परीक्षार्थियों ने कुलपति का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.