जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर सुपर लीग (जेएसएल) की गर्ल्स लीग में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जहां कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले खेले गए। किशोर संघ कदमा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लेडी ईगल्स एफसी को 6-0 से हराया और मुसाबनी एफसी पर 2-0 की जीत दर्ज की। अनस्टॉपेबल एफसी (रेड) ने डायमंड डाइवर्स को 9-6 से मात दी। टाटा पावर एएलआईजी (बी) ने आरके इंग्लिश स्कूल को 6-5 से हराया, जबकि जेएसएसपीएस (येलो) ने टाटा पावर एएलआईजी (ए) को 5-0 से पराजित किया। कुछ मुकाबले ड्रॉ भी रहे। लीग से युवा फुटबॉलरों को सशक्त मंच मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...