सिमडेगा, मार्च 12 -- बानो, प्रतिनिधि। जेएसएलपीएस द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को पलाश मार्ट लाइवलीहुड सोसायटी द्वारा ऑर्गेनिक अबीर लांच किया गया। कुंदन भगत ने बताया कि पलाश हर्बल गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों जैसे पालक, बीट, फूल और गाजर से बनाया गया है, जो त्वचा और पर्यावरण दोनों के लिए सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि स्थानीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, बीपीओ चारु प्रसाद मांझी सहित प्रखंड एंव अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.