दुमका, अप्रैल 14 -- जामा। जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को जेएसएलपीएस एवं एफपीओ के तहत 20 महिलाओं को 4- 4 किलो मूंग का बीज दिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा दलहन की फसल को प्रोत्साहित करने एवं दलहन की उत्पादकता बढ़ाने के लिये मूंग का बीज उपलब्ध कराया गया है। जिसका वितरण रविवार को 20 एसएचजी ग्रुप के दीदियों के बीच किया गया। इस मौके पर बीटीएम समरेन्द्र सिंहा, समूह की राजमुनी किस्कू, खुशबू कुमारी, रसोदी मरांडी, सुनीता देवी, रामदुलारी देवी, स्वेता कुमारी, गुलाब सोरेन, रूपा दत्ता आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.