गिरडीह, सितम्बर 15 -- जमुआ। रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित कन्या विद्यालय जमुआ में जेएलकेएम पार्टी के बैनर तले प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन हेतु बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय सचिव रोहित कुमार दास, केंद्रीय महामंत्री अशोक मंडल मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर को प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने दृढ़ संकल्प के साथ यह निर्णय लिया कि आनेवाली बैठक को लेकर गांव टोला में प्रचार प्रसार करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को जेएलकेएम पार्टी से जोड़ेंगे। मौके पर केंद्रीय सचिव रोहित दास ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जेएलकेएम पार्टी उलगुलान करेगी। जमुआ प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि प्रखंड पदाधिकारी अगर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करेंगे, तो पार्टी जमुआ में आंदोलन क...