रांची, मार्च 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बालू की अवैध ढुलाई के खिलाफ सिल्ली थाना में केस दर्ज होने के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली द्वारा मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकालकर बालू माफियाओं का पुतला दहन किया गया। मशाल जुलूस टुटकी गांव के दुर्गा मंदिर के पास से सिल्ली बाजार, बुंडू चौक, काली मंदिर चौक होते हुए थाना चौक से पुन: बुंडू चौक पर संपन्न हुआ। बुंडू चौक पर बालू माफियाओं का पुतला दहन किया गया। जुलूस का नेतृत्व जेएलकेएम के उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने किया। जुलूस में शामिल लोग झारखंड सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र की नदियों से लगातार बालू के अवैध खनन और ढुलाई से नदियों के अस्तित्व पर भी खतरा है। नदी के सहारे ही हमलोग की खेती का काम होता है। जेसीबी और पोकलेन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.